{"_id":"63f0efaf230e40258d085fe1","slug":"in-seohara-shahpurkhedi-alcoholics-were-accused-of-destroying-three-kanwars-bijnor-news-c-14-1-123468-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: स्योहारा-शाहपुरखेड़ी में शराबियों पर तीन कांवड़ को खंडित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: स्योहारा-शाहपुरखेड़ी में शराबियों पर तीन कांवड़ को खंडित करने का आरोप
विज्ञापन
- दर्जनों ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर की आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। ग्राम शाहपुरखेड़ी में तीन तीन युवकों पर शराब पीकर शिव भक्तों के साथ मारपीट व धक्का मुक्की कर तीन कांवड़ को खंडित करने का आरोप है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। दर्जनों ग्रामीणों ने थाने पहुंच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार की देर रात्रि साढ़े आठ बजे ग्राम शाहपुरखेड़ी निवासी अखिलेश पुत्र कल्याण सिंह गौरव व नागेश हरिद्वार से कांवड़ लेकर गांव पहुंचे थे। आरोप है कि गांव के ही चेतन पुत्र राजेंद्र बेगराज पुत्र बृजपाल सिंह व तेगबहादुर पुत्र ओमप्रकाश शर्मा जो कि शराब के नशे में थे। उन्होंने गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट व धक्का मुक्की की, जिसमें उनकी कांवड़ खंडित हो गयी। घटना के बाद ग्रामीणों में में आरोपियों के प्रति आक्रोश पैदा हो गया।
शनिवार सुबह पीड़ित अखिलेश, नागेश, गौरव, शिवकुमार सिंह, जगदीश सिंह, राममूर्ति शर्मा, खेम सिंह, छोटेलाल, प्रकाश सिंह, कौशल कुमार, गजेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।