फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In Najibabad, the district convener of RLD, Ch. Welcome to Narendra Singh

नजीबाबाद में रालोद के जिला संयोजक चौ. नरेंद्र सिंह का स्वागत

Wed, 04 Aug 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
In Najibabad, the district convener of RLD, Ch. Welcome to Narendra Singh
नजीबाबाद में रालोद के जिला संयोजक चौ.नरेंद्र सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद में रालोद के जिला संयोजक चौ. नरेंद्र सिंह का स्वागत
विज्ञापन

नजीबाबाद। रालोद के जिला संयोजक चौ.नरेंद्र सिंह ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर किसान और आमजन विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया।
रालोद के जिला संयोजक चौ.नरेंद्र सिंह का नजीबाबाद पहुंचने पर वरिष्ठ रालोद नेता सरदार बलवीर सिंह, शरीफ अहमद, ब्रजवीर सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। शांति विहार कॉलोनी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला संयोजक चौ.नरेंद्र सिंह ने प्रदेश और केंद्र सरकार को किसान और मजदूर विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि कृषि कानून लाकर सरकार ने किसानों को आर्थिक और मानसिक रूप से कंगाल बनाने का काम किया है।

चौ.नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से जयंत चौधरी के नेतृत्व में रालोद संगठन को मजबूत बनाने और मिशन 2022 को साकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटियां मजबूत बनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक चौ.सुखवीर सिंह, सरदार बलवीर सिंह, शरीफ अहमद, चौ.अलबेल सिंह, बुद्घ सिंह, कलीम अहमद, कुणाल चौधरी, कामेंद्र सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed