फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In-laws killed the woman because they were unhappy with the birth of a daughter

Bijnor News: बेटी के जन्म से नाखुश ससुरालियों ने महिला को मार डाला

Tue, 29 Jul 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
In-laws killed the woman because they were unhappy with the birth of a daughter
मृतक रूबी चौहान का फाइल फोटो
धामपुर (बिजनौर)। गजरौला गांव में ससुरालियों पर रूबी चौहान (25) की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। बताया गया कि रुबी ने पंद्रह दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया। बेटे की चाह रख रहे ससुरालियों को बेटी का पैदा होना अखर रहा था। पुलिस ने हत्यारोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नजीबाबाद निवासी सुमित्रा देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले बेटी रूबी की शादी मुकुल चौहान निवासी गजरौला थाना गजरौला से की थी। आरोप है कि मुकुल शराब पीने का आदी है और आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। लगभग दो सप्ताह पहले रूबी ने एक बेटी को जन्म दिया था। बेटे की चाहत रखने वाला ससुराल पक्ष के लोग में बेटी पैदा होने के बाद रूबी से घृणा करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार की रात मुकुल ने रूबी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव का शेरकोट में खो नदी के किनारे अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। पड़ोस के लोगों से घटना की जानकारी मिलने पर मायके वाले दौड़े। परिजन पुलिस के साथ श्मशान घाट पहुंचे, लेकिन तब तक शव में केवल अस्थियां ही बची थी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने अस्थियों को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए। उधर पुलिस ने हत्यारोपी पति मुकुल व उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने शव दाह स्थल से साक्ष्य जुटाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवजात से सिर से उठ गया ममता का साया
दो सप्ताह पहले जिस कन्या ने जन्म लिया। अभी उसने सही तरह से आंखें तक नहीं खोली। अब उसके सिर से मां का साया तो उठ ही चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed