{"_id":"61687965c23ae0494973db29","slug":"in-laws-accused-of-murder-of-youth-nazibabad-news-mrt5606971197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों पर युवक की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल वालों पर युवक की हत्या का आरोप
विज्ञापन
ससुराल वालों पर युवक की हत्या का आरोप
नजीबाबाद। गांव बहादरपुर जट के ग्रामीणों ने दो दिन पूर्व नजीबाबाद क्षेत्र में मृत मिले निकुल की हत्या का आरोप उसकी ससुराल वालों पर लगाते हुए प्रदर्शन किया। परिजनों और ग्रामीणों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
गांव बहादरपुर जट के ग्राम प्रधान सतपाल सिंह, पूर्व प्रधान अंकित, दुलारचंद, पूरन सिंह, अनीता देवी, माया देवी के नेतृत्व में ग्रामीण तहसील पहुंचे। बसपा नेता इंजी. मनोहरलाल, सुरेश रवि, सुरेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह कश्यप, अशोक कुमार की उपस्थिति में बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर ग्रामीणों ने ससुरालियों पर निकुल की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि निकुल का साढू़ मुकेश उसे 11 अक्तूबर की दोपहर अपने साथ लाया था। ससुराल वालों ने विवाद के चलते एक राय होकर उसकी षड्यंत्र के तहत 26 वर्षीय निकुल की हत्या कर दी।
उसका शव नजीबाबाद के गांव खिदरीपुरा क्षेत्र में 12 अक्तूबर को मिला। प्रदर्शनकारियों ने उसकी पत्नी, सास, ससुर, साढू़ और साले पर हत्या का आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मामले को दबाने के प्रयास का आरोप लगाया। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह को स्थिति की जानकारी दी। एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। इस दौरान दिनेश कुमार, रोहिताश, लक्ष्मी, राकेश, सुमेर आदि मौजूद रहे।