{"_id":"623dffab5446bd1528665d45","slug":"improve-policemen-s-behavior-towards-the-public-bijnor-news-mrt5818200160","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जनता के प्रति व्यवहार सुधारें पुलिसकर्मी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर पुलिस लाइन में डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देते एसपी डॉ धर्मवीर सिंह।
- फोटो : BIJNOR
Link Copied
‘जनता के प्रति व्यवहार सुधारें पुलिसकर्मी’
विज्ञापन
बिजनौर। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जनता से व्यवहार सुधारने के निर्देश दिए। कहा कि डायल 112 पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी जनता के बीच सबसे पहले पहुंचते हैं। इसलिए यह पुलिसकर्मी जैसा व्यवहार जनता से करेंगे, वैसी ही पुलिस की छवि बनेगी।
शुक्रवार को पुलिस लाइन मेें एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में यूपी 112 कर्मचारियों की गोष्ठी की गयी। जिसमें समीक्षा की भी की गई। एसपी ने कहा यूपी 112 पीआरवी ने जनता मे यह विश्वास पैदा किया है कि यदि हमने यूपी 112 पर कॉल किया तो अवश्य ही मदद के लिए पुलिस आएगी। कहा कि विश्व में यूपी 112 का स्थान प्रथम है और सभी पुलिस बल में यूपी पुलिस का प्रथम स्थान है, इसी प्रकार यूपी पुलिस की अन्य शाखाओं में यूपी-112 का स्थान प्रथम है। यूपी-112 प्रभारी व उसकी टीम के काफी समय से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रशंसा की तथा लगातार दो माह से जोन में प्रथम स्थान लाने पर समस्त टीम के साथ प्रतिभोज करने का आश्वासन दिया। इस दौरान एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात रामअर्ज और एएसपी पूर्वी ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।