फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Impact of Corona, Passengers reduced in roadways buses

कोरोना का असर, रोडवेज बसों में घट गए यात्री

Fri, 16 Apr 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Impact of Corona, Passengers reduced in roadways buses
बिजनौर में रोडवेज परिसर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। नवरात्र, रमजान, कोरोना और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते दोपहर के बाद रोडवेज बस अड्डे पर सन्नाटा छाने लगता है। दोपहर होते-होते रोडवेज बस अड्डों पर यात्री दिखाई नहीं देते। ऐसे में यात्रियों की संख्या न के बराबर ही रहती है।
विज्ञापन

वर्तमान में बिजनौर डिपो के बेड़े में कुल 113 बसें शामिल हैं। इनमें 83 उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की और 30 अनुबंधित बसें शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी रमाकांत पांडेय के निर्देश पर अभी हाल ही में 49 बसें पंचायत चुनाव कराने के लिए विभिन्न स्थानों के लिए गई हुई हैं। शेष बसें जनपद के विभिन्न रूट पर संचालित की जा रही हैं। बस स्टेशन इंचार्ज अरविंद शर्मा ने बताया कि सामान्य दिनों में बिजनौर डिपो को प्रतिदिन लगभग 12 से 15 लाख रुपये तक की आमदनी होती है। मगर अब यह सिमट कर आधे पर ही पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में 14 अप्रैल को डिपो को आठ लाख 19 हजार रुपये आमदनी हुई है। नवरात्र, रमजान, कोरोना और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण यात्रियों के घटने का कारण माना जा रहा है। लोग स्वयं भी संक्रमण से बचने के लिए सार्वजनिक वाहनों में यात्रा से बच रहे हैं। सुबह के समय तो जरूर कुछ यात्री बस अड्डे पर आते हैं, लेकिन दोपहर के बाद लोग वहां पर आने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed