फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Imbibe Patel's ideals in life'

‘पटेल के आदर्शों को जीवन में करें आत्मसात’

Thu, 31 Oct 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
'Imbibe Patel's ideals in life'
नजीबाबाद में गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्यामंदिर में सरदार पटेल को नमन करते शिक्षक-विद्यार्थी। - फोटो : NAZIBABAD
‘पटेल के आदर्शों को जीवन में करें आत्मसात’
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती मनाई गई। शिक्षकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता बनाए रखने की विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।
मूलचंद एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक अनिल चौहान, प्रधानाचार्य पी के श्रीवास्तव के निर्देशन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती रन फोर यूनिटी के रूप में मनाई की गई। पीटीआई शिक्षक विकास कुमार व भानुप्रिया तागरा की देखरेख में विद्यार्थियों ने बैलून रेस, रिबन रेस आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। कोआर्डिनेटर पारुल राजपूत ने विद्यार्थियों को सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने की सलाह दी। वहीं वालिया ग्लोबल एकेडमी के प्रबंधक कमलकांत वालिया, रमाकांत वालिया व प्रधानाचार्य एसपी तिवारी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन किया।
विज्ञापन

सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनय कौशिक व प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। नार्थ इंडिया कॉलेजेज ऑफ हायर एजुकेशन के प्रबंध निदेशक अवनीश अग्रवाल, कार्यकारिणी निदेशक नेहुल अग्रवाल, डीन आरएम माहेश्वरी, प्राचार्या डॉ. नीलावती के निर्देशन में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। बीएड व डीएलएड के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रजभूषण के निर्देशन में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने की विद्यार्थियों का सलाह दी। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती का राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया। मुख्य अतिथि एच एम पुष्पराज सोमवंशी व एचएम सरला शेखावत ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की विद्यार्थियों को सलाह दी। लाला मग्धूशरण सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार वर्मा के निर्देशन में रन फोर यूनिटी कार्यक्रम के माध्यम से सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया। इस अवसर पर विक्रम सिंह, सुरेश कुमार, लौलीन आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed