फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Illegally operated smile hospital sealed

Bijnor News: अवैध रूप से संचालित मुस्कान अस्पताल किया सील

Sat, 01 Apr 2023 10:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Illegally operated smile hospital sealed
बिना लाइसेंस और पंजीकरण चल रहे मुस्कान अस्पताल को सील किया
विज्ञापन


अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर भी की गई कार्रवाई, दो लाख रुपये कीमत की दवाएं जब्त



फोटो..

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में अवैध रूप से चल रहे मुस्कान अस्पताल को सील कर दिया है। साथ ही मेडिकल स्टोर को भी सील कर दो लाख रुपये कीमत की दवाएं जब्त की गई है। पुलिस ने यहां से दो लोगों को भी हिरासत में लिया है।

शहर में चांदपुर चौराहे पर मुस्कान अस्पताल और उसमें मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस चलाए जा रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर मोहित कुमार, सीओ सिटी अनिल कुमार, मुरादाबाद औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा, रामपुर औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार और बिजनौर औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने छापा मारा था। अस्पताल में भर्ती दो महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही इस दौरान छह दवाइयों के नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन


बिजनौर तहसील के नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल बिना पंजीकरण अवैध रूप से संचालित था। जिसे सील कर दिया गया है। अस्पताल में कोई चिकित्सक भी नहीं मिला है। अस्पताल में डॉ. उज्जवल सहित कई चिकित्सकों के नाम लिखे हुए हैं। अस्पताल स्टाफ का कहना है कि डॉ. उज्जवल ने ऑपरेशन किया है। हालांकि वह वहां नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




भारी मात्रा में मिली नारकोटिक्स की दवाई-

औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि टीम को सील किए गए मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नारकोटिक्स की दवाई भी मिली हैं। इन दवाइयों का मेडिकल स्टोर पर बेचे जाना प्रतिबंधित था। अब मेडिकल स्टोर पर नारकोटिक्स अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर संचालित करने का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। दो लाख रुपये कीमत की दवाएं जब्त की गई हैं। जांच के दौरान संचालक कागज नहीं दिखा पाए।


वर्जन::
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा है। अवैध रूप से अस्पताल का संचालन होता मिला। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। टीम की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। अस्पताल में मिले दो लोगों को टीम अपने साथ लेकर आई थी, जिनसे पूछताछ की जा रही है।.....नरेंद्र गौड़, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed