{"_id":"628a808d5b62b4431c3fa350","slug":"illegal-weapons-will-be-attacked-by-operation-patal-bijnor-news-mrt58973258","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन पाताल से होगा अवैध असलहा पर वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन पाताल से होगा अवैध असलहा पर वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन पाताल से होगा अवैध असलहा पर वार
बिजनौर। तमंचे के साथ पकड़कर जेल भेज दिए जाने तक पुलिस की कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी। ऑपरेशन पाताल से अवैध असलहा पर वार होगा। असलहा कहां बना, कहां से चला, कहां बिका और तस्करों की पूरी चेन की कुंडली तैयार होगी।
रविवार केे पुलिस लाइन के सभागार में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने जिलेभर के थानेदारों और सीओ के साथ गोष्ठी की। जिसमें ऑपरेशन पाताल को लेकर चर्चा हुई। गोष्ठी में गुंडा, गैंगस्टर, गैंगस्टर अधिनियम के तहत संपत्ति जब्तीकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम एवं हिस्ट्रीशीट खोलने, जमानत निरस्तीकरण की समीक्षा की गई। छह माह से अधिक अवधि की लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। ऑपरेशन पाताल की समीक्षा हुई। अवैध टैक्सी स्टैंड हटाए जाने और टॉप टेन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा हुई। अवैध मीट सप्लाई बंद किए जाने की कार्ययोजना पर विचार हुआ। जिले के सभी शहरों में ई-रिक्शा का रूट निर्धारण करने के लिए खाका तैयार करने को कहा गया। गोष्ठी में एएसपी पूर्वी ओमवीर सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज समेत सभी सीओ और प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।