{"_id":"591752c84f1c1b0a69852390","slug":"illegal-swimming-pools-will-be-closed-immediately","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध स्वीमिंग पूल तत्काल बंद होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध स्वीमिंग पूल तत्काल बंद होंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 14 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में एसडीएम वीके सिंह ने कहा कि नगर क्षेत्र में बगैर अनुमति चल रहे स्वीमिंग पुलों को बंद कर उनके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसडीएम ने जल निगम के एक्सईएन से भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। एसडीएम ने बताया कि स्वीमिंग पूल निर्माण के लिए जल निगम का अनापत्ति प्रमाण-पत्र जरूरी होता है।
नगर क्षेत्र के उमरी, खदाना, नींदडू, धामपुर, मटौरा, अमखेड़ा, सुहागपुर, टीचर्स कॉलोनी आदि के महावीर सिंह, शौनाथ सिंह, रहीश, अवतार सिंह, भारत सिंह, गिरधारी, शरद कुमार, विवेक कुमार, चेतन सिंह का कहना है कि बगैर प्रशासनिक इजाजत के अवैध ढंग से करीब एक दर्जन स्वीमिंग पूल बना लिए गए हैं। इनमें दिनभर पानी का दोहन हो रहा है। अधिकांश पूलों के पानी को भी संचालक नहीं बदलवाते। आरोप है कि एसडीएम से शिकायत के बाद भी अब तक सुनवाई नहीं हो सकी है।
उधर, एसडीएम वीके सिंह ने कहा कि बगैर परमिशन के चल रहे इन पूलों को तत्काल बंद कराने के लिए उन्हें कई बार शिकायत मिल चुकी है। एक्सईएन जल निगम की रिपोर्ट से इनके अवैध होने की पुष्टि हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जल निगम से पूछा गया है कि तहसील क्षेत्र के किस ब्लाक में भूमिगत जल के क्या हालात हैं। यदि ब्लाक डार्क जोन में है तो किसी भी हालत में ऐसे स्वीमिंग पूलों को नहीं चलने दिया जाएगा। सभी को नोटिस भेजे जा रहे हैं।