फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Illegal pumps were installed in the entire district

पूरे जिले में लगे थे अवैध पंप

Thu, 23 Dec 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Illegal pumps were installed in the entire district
पूरे जिले में लगे थे अवैध पंप
विज्ञापन

बिजनौर। दो या चार जगह नहीं बल्कि पूरे जिले में अवैध पेट्रोल पंप लगे हुए थे। अवैध पंपों का यह जाल सिर्फ ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर था। अब एक-एक कर मशीन उखड़ रही हैं तो अवैध पंप उजागर हो रहे हैं। रात में मुकरपुर में लगे पंप की भी मशीन उखाड़कर संचालक फरार हो गए।

छाछरी मोड़ से स्याऊ जाने वाली सड़क पर गांव मुकरपुर में एक पंप हुआ करता था। सालों से यहां तेल बिकता रहा है, लेकिन बुधवार की सुबह इस पंप की मशीन गायब मिली। लोग तेल लेने पहुंचे तो पेट्रोल पंप पर मशीन ही नहीं थी। तब कहीं जाकर लोगों को लगा कि यह अवैध तरीके से लगा हुआ था। इस पंप पर लाखों लीटर तेल बेच दिया गया होगा। ताज्जुब की बात यह है कि आपूर्ति विभाग की नाक के नीचे पंप चलता रहा। जिसे लेकर मिलीभगत से भी इनकार नहीं किया जा सकता। सिर्फ यह पंप ही नहीं बल्कि जिले में पिछले चार पांच दिनों के अंतराल मेें ही कई पंप संचालक मशीन उखाड़कर फरार हो चुके हैं। किसान बायो फ्यूल के नाम पर ये पंप संचालित किए जा रहे थे। अमर उजाला ने इस मामले का भंडाफोड़ किया तो तेल माफिया के पैर उखड़ गए। सूत्रों की मानें तो जिलेभर में अवैध पंपों का जाल बिछा हुआ था। इन पर डीजल दो रुपये सस्ता बायो फ्यूल बताकर दिया जा रहा था, जबकि पेट्रोल का रेट बराबर ही था। उधर, आपूर्ति विभाग नौ एफआईआर कराने का दावा कर रहा है, लेकिन कार्रवाई से कई अवैध पंप संचालक बच निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed