{"_id":"5e6931c58ebc3eeb5847c3ab","slug":"illegal-encroachment-on-municipality-land-bijnor-news-mrt4731395148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका कंपाउंड में ही पालिका की जमीन पर हो रहा अवैध अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका कंपाउंड में ही पालिका की जमीन पर हो रहा अवैध अतिक्रमण
विज्ञापन
बिजनौर। नगर पालिका कंपाउंड के सामने ही नगर पालिका की जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। पालिका के अफसर सब कुछ देखकर भी आंखेें मूंदे हैं। भाजपा नेताओं ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से करने की बात कही है।
नगर पालिका कार्यालय के बराबर में टाउन हॉल के दोनों ओर दुकानें बनी हैं। टाउन हॉल के सामने रोडवेज की ओर मंगलवार को कुछ दुकानदार पालिका की जमीन पर अवैध निर्माण कराके अपनी दुकान का एरिया बढ़ा रहे थे। भाजपा नेता सत्यवीर त्यागी ने इसकी शिकायत एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ व एसडीएम बृजेश कुमार से करने के लिए फोन किया तो दोनों का ही नंबर नहीं लगा। बाद में भाजपाई ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी को उनके आवास से बुलाकर लाए और निर्माण ध्वस्त कराया।
ईओ आवास के सामने नगर पालिका की दुकानों के पास खाली जगह पर भी रविवार से अवैध निर्माण किया जा रहा है। इस खाली जमीन में पालिका की दुकानों की छत पर जाने के लिए सीढ़ियां बनीं थी। राहगीर भी टाउन हॉल से रोडवेज चौराहे की ओर जाने के लिए इस जगह से ही होकर निकलते थे। भाजपा नेता सत्यवीर त्यागी व अन्य लोगों ने इसकी शिकायत करने के लिए फिर एसडीएम को फोन किया तो उनका नंबर नहीं लगा। एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ को फोन करके पूरा मामला बताया तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई की बात कही, लेकिन घंटों तक कुछ नहीं हुआ। ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बाहर होने और दिखवाने की बात कहकर मामला टरका दिया। भाजपा नेता ईओ के आवास पर भी गए लेकिन वे नहीं मिले। भाजपा नेता सत्यवीर त्यागी, राजेंद्र सिंह, संजय चौधरी एडवोकेट, लोकेंद्र सिंह के अफसरों से शिकायत करने के बाद भी अफसरों के कानों पर जूं नहीं रेंगी। एसडीएम बृजेश कुमार का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई कराई जा रही है।