फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Illegal doctor arrested

Bijnor News: अवैध पिस्टल के साथ एमबीबीएस चिकित्सक गिरफ्तार

Wed, 11 Mar 2026 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Illegal doctor arrested
- मुरादाबाद के छजलैट निवासी डॉक्टर ने 40 हजार रुपये में खरीदी थी पिस्टल, अस्पताल व खुद की सुरक्षा का दिया हवाला
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में मुरादाबाद के छजलैट निवासी एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चिकित्सक ने हथियार तस्कर गिरोह से 40 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
स्योहारा पुलिस ने अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ मुरादाबाद जिले के एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोमवार को जेल भेजे गए हथियार तस्कर गिरोह के सदस्य से 40 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। पूछताछ में उसने बताया कि अस्पताल और अपनी सुरक्षा के लिए उसने यह अवैध हथियार लिया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को नगीना, धामपुर और स्योहारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस गिरोह का सरगना अमरोहा जिले के नौगांवा कस्बे की नई बस्ती निवासी आरिफ बताया गया है, जो तमंचा और पिस्टल बनाने की फैक्ट्री संचालित करता था। इसके अलावा मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के गांव उमरी कला निवासी शमीम उर्फ माइकल उर्फ मुन्ना को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जो हथियार खरीदकर बेचने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में माइकल ने बताया था कि उसने आरिफ से एक पिस्टल खरीदकर मुरादाबाद के छजलैट-कांठ रोड निवासी एक चिकित्सक को बेची है। इसी सूचना के आधार पर स्योहारा पुलिस ने मंगलवार को डॉ. परवेज मालिक पुत्र मोहम्मद आकिल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार डॉ. परवेज मालिक ने चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई की है और छजलैट क्षेत्र में अपना अस्पताल चलाते हैं, जहां वह मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर भी हैं। सीओ धामपुर अभय कुमार पाण्डेय ने बताया कि डॉ. परवेज मालिक ने यह पिस्टल माइकल से 40 हजार रुपये में खरीदी थी, जिसे अमरोहा के नौगांवा निवासी हथियार तस्कर आरिफ ने बनाया था। आरोपी के पास कोई लाइसेंसी हथियार नहीं था, इसलिए उसने अपनी सुरक्षा के लिए अवैध पिस्टल खरीद ली थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed