फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Illegal construction stopped

अवैध निर्माण कार्य को रुकवाया

Sat, 08 May 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction stopped
अवैध निर्माण कार्य को रुकवाया
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। तहसीलदार के निर्देश पर मंडावली पुलिस ने ग्राम सिकरोड़ा में ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य को रुकवाया। पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

मंडावली क्षेत्र के गांव सिकरोड़ा में समूह की महिलाओं द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से बरातघर बनवाया जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत नजीबाबाद तहसीलदार राधेश्याम शर्मा से की थी। शिकायत पर हलका लेखपाल आकाश ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बंद भी कराया, लेकिन समूह की महिलाओं ने फिर से शुरू करा दिया। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के निर्देश पर मंडावली पुलिस ने अवैध निर्माण रुकवाया। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि यह भूमि ग्राम समाज की है। जिस पर प्रतिवर्ष आंबेडकर जयंती का जुलूस निकलता है। ग्राम समाज की भूमि पर एक शौचालय भी बना है। ग्रामीणों ने ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed