फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Illegal construction at the turn outside roadways depot

Bijnor News: रोडवेज डिपो के बाहर मोड़ पर अवैध निर्माण

Thu, 15 Dec 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction at the turn outside roadways depot
धामपुर में रोडवेज कर्मियों के साथ मौके का निरीक्षण करते एआरएम पीएल पथरिया - फोटो : DHAMPUR
रोडवेज डिपो के बाहर मोड़ पर अवैध निर्माण
विज्ञापन

धामपुर। रोडवेज बस डिपो के बाहर मोड़ पर नगर के एक व्यक्ति के सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करने से डिपो के अधिकारियों, कर्मचारियों में असंतोष है। अधिकारियों की ओर से निर्माण स्थल पर रखी निर्माण सामग्री को जब्त करने की मांग की है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पीएल पथरिया ने भी इस बाबत बृहस्पतिवार को कर्मचारियों के साथ संबंधित जमीन पर पहुंच कर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ईओ सुभाष कुमार और एसडीएम मनोज कुमार सिंह से निर्माण रुकवाने, वहां पर रखी निर्माण सामग्री को जब्त करने की मांग की। सहायक प्रबंधक का कहना है कि धामपुर रोडवेज बस डिपो का आधुनिकीकरण प्रस्तावित है। निगम के अधिकारियों को प्रस्ताव भेजकर मंजूरी मांगी जा रही है। जैसे ही मंजूरी मिलती है, काम शुरू हो जाएगा। आरोप है कि रोडवेज डिपो के बाहर सरकारी जमीन पर एक व्यक्ति अवैध रूप से निर्माण कर मार्ग को संकरा करने का प्रयास कर रहा है। जिसकी शिकायत नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार से कर दी गई है। लेकिन उनके स्तर से कोई प्रभावी कार्रवाई अभी तक नहीं हो सकी है। इस मौके पर परविंदर कुमार सिंह, डिपो इंचार्ज लोकेंद्र सिंह, चेतन सिंह, राजकुमार सिंह, करणवीर सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, ईओ सुभाष कुमार का कहना है कि निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। यदि आरोपी ने 24 घंटे के भीतर वहां से निर्माण सामग्री को नहीं हटाया तो पालिका की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट भेज कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed