फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Illegal collection of 30 to 100 rupees is being done in stamp duty sale

Bijnor News: स्टांप शुल्क बिक्री में 30 से 100 रुपये तक हो रही अवैध वसूली

Sun, 24 Aug 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 24 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Illegal collection of 30 to 100 rupees is being done in stamp duty sale
बिजनौर। कलक्ट्रेट में डीएम से लेकर एसडीएम, रजिस्ट्रार तक का कार्यालय है। इसी परिसर में स्टांप बिक्री में अवैध वसूली का खेल चल रहा है। कलक्ट्रेट में स्टांप वेंडर स्टांप पर सुविधा शुल्क के नाम पर 30 से 100 रुपये तक वसूल रहे हैं। अतिरिक्त शुल्क की पोल शनिवार को स्टिंग में खुली।
विज्ञापन

टीम शनिवार को 12 बजकर 50 मिनट पर कलक्ट्रेट पहुंची। यहां से स्टांप खरीदने के लिए पहले एक स्टांप वेंडर से मुलाकात की। उसने एक हजार रुपये के स्टांप पर 100 रुपये अतिरिक्त देने की बात कही। पैसे कम करने को कहा तो स्टांप वेंडर ने कहा कि कहीं ओर से खरीद लो। इसके बाद टीम दूसरे स्टांप वेंडर के पास पहुंची। वेंडर से एक हजार रुपये वाला स्टांप देने के लिए कहा। इस पर वेंडर ने कहा आपको इस स्टांप के 1050 रुपये देने होंगे। स्टांप पर 50 रुपये अधिक लेने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि आपको आसानी से स्टांप मिल रहा है। इसलिए, यह सुविधा शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन

टीम ने स्टांप के 1030 रुपये गूगल पे से ऑनलाइन करने की बात कही तो वेंडर झिझक गया। पहले तो उसने नकद पैसे देने को कहा। बाद में गूगल पे अकाउंट पर भेज दिए और एक हजार रुपये वाला स्टांप खरीद लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए लिया स्टांप
टीम नेे कलक्ट्रेट में वेंडर के यहां से शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए एक हजार रुपये का स्टांप लिया। हथियार या गोला-बारूद से संबंधित अनुच्छेद 38ए लाइसेंस के आधार पर वेंडर ने स्टांप जारी किया।
छोटे स्टांप पर ज्यादा वसूली
वेंडर कई स्टांप पर 50 प्रतिशत तक भी स्टांप शुल्क वसूलते हैं। अगर, कोई 10 रुपये वाला स्टांप लेता है तो उसके वह 20 रुपये लेते हैं। यहां 50 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लिया। ऐसे ही स्टिंग के दौरान वेंडर ने पहले एक हजार रुपये के स्टांप पर 10 प्रतिशत यानी 100 रुपये अतिरिक्त की बात हुई। बाद में यह तीन प्रतिशत यानी 30 रुपये चार्ज लिया।

हर जगह पड़ती है स्टांप की जरूरत
जमीन खरीद-फरोख्त से लेकर दुकान किराए लेने तक सभी कार्यों में स्टांप की जरूरत पड़ती है। जरूरत के हिसाब से 10 रुपये के स्टांप से लेकर कितने का भी स्टांप खरीद सकते हैं। मजबूरी में लोग अतिरिक्त शुल्क देकर स्टांप में खरीदते हैं।
स्टांप पर ज्यादा पैसा नहीं लिया जा सकता। हम इस मामले की जांच कराएंगे। जो ज्यादा पैसा वसूल रहे हैं, जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
-वान्या सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed