फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ignoring the quality of construction projects will not be tolerated

Bijnor News: निर्माण परियोजनाओं की गुणवत्ता में अनदेखी नहीं की जाएगी बर्दाश्त

Fri, 19 Jan 2024 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 19 Jan 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ignoring the quality of construction projects will not be tolerated
बिजनौर। जिले में चल रही निर्माण परियोजनाओं को जल्द पूरा कराया जाए। निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह दिशा निर्देश डीएम ने विकास कार्याें की समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएमआईएस पोर्टल के निर्माण कार्यों एवं क्रिटिकल गैप योजना वर्ष 2023-24 में मंजूर किए गए कार्योंं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि विभागीय मुख्यालयों से तालमेल बनाकर सीएमआइएस पोर्टल पर सूचनाओं को सही प्रकार से अपलोड कराया जाए। पूरी होने वाली परियोजनाओं की सूची बनाकर अर्थ एवं संख्या अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएं। जिससे समय पर उन परियोजनाओं का लोकार्पण किया जा सके।
विज्ञापन

अधूरी परियोजनाओं में प्रगति लाने और निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले सभी निर्माण कार्य एवं लोकार्पण से संबंधित कार्यों को पूरा कर लिया जाए। पूरी हो चुकी योजनाओं के निर्माण की गुणवत्ता की जांच तकनीकी समिति से कराई जाए। कहा कि जांच में यदि कहीं कोई कमी मिलती है तो संबंधित कार्यदायी संस्था से उसे पूरा कराया जाए। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को पूरा करने में लापरवाही नहीं बरती जाए। डीएम ने बीएसए को निर्देश दिए कि सत्र प्रारंभ होने से पहले सभी विद्यालयों में पाठ्य पुस्तक पहुंच जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल, डीडीओ रचना गुप्ता, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी लक्ष्मी देवी, बीएसए जयकरण यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed