फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   IG Ramkumar Singh in Adopur

जनता के सहयोग से ही रूकते हैं अपराध:आईजी

Thu, 24 Oct 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
IG Ramkumar Singh in Adopur
बिजनौर के ग्राम आदमपुर के प्राइमरी स्कूल में ग्रामीणों की समस्या सुनते आईजी । - फोटो : BIJNOR
जनता के सहयोग से ही रुकते हैं अपराध : आईजी
विज्ञापन

बिजनौर/किरतपुर। आईजी रामकुमार सिंह ने गांव आदोपुर में हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों से उनके सुझाव लिए। ग्रामीणों ने आईजी से कहा कि इस तरह अगर अधिकारी गांवों में आते रहें तो कोई समस्या नहीं होगी। आईजी ने बताया कि वे हर माह आएंगे। पुलिस संबंधी कोई समस्या हो तो उन्हें बताया जाए। किरतपुर थाने में आईजी ने कहा कि बिना जनता के सहयोग के अपराधों पर रोक नहीं लगाई जा सकती है। सभी से यातायात नियमों के पालन का आह्वान किया। पुलिसकर्मियों को जनता से तहजीब में बात कर समस्या का निस्तारण करने को कहा। एसपी संजीव त्यागी ने कहा कि पुलिस रात दिन जाग कर अपराधियों पर काबू पाती है। लेकिन कुछ कारण ऐसे होते हैं जिससे अपराधी बच निकलते हैं। इसलिए पुलिस को ज्यादा सतर्कता बरतनी चाहिए। इस दौरान एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र, सीओ प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

जनता के सुझाव अमल में लाएगी पुलिस : आईजी
बिजनौर। आईजी रामकुमार सिंह ने कहा कि वह कानून व्यवस्था, अपराधों पर नियंत्रण व पुलिस के आचरण को लेकर जनता के सुझाव लेने आए हैं। पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने आदोपुर गांव में भी लोगों से सुझाव लिए। किरतपुर में भी यही काम किया। लोगों ने कई सुझाव उन्हें दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ जेल का निरीक्षण किया। वहां बंदियों से समस्याएं मालूम कीं। जेल में उन्हें सबकुछ ठीकठाक मिला। आईजी ने कहा कि मंडावर क्षेत्र में पत्रकारों के खिलाफ जो मुकदमे कायम हुए हैं उनमें डीएम व एसपी ने जो भरोसा जिले के पत्रकारों को दिलाया है उस पर दोनों अधिकारी कायम हैं। जल्द ही समस्या का निदान होगा। आईजी को बताया गया कि बुल्ला के चौराहे पर बैरियर लगा दिया गया है ताकि कोई कार न निकल पाए। इससे बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। इस बैरियर को हटवाया जाए। आईजी से कहा गया कि सर्दियों के मौसम में गन्ने व लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली से हादसे होते रहते हैं। इन वाहनों को कोहरे में 100 डायल की गाड़ी जहां खड़ी हैं वहीं रुकवा लें। कोहरा हटने पर ही उन्हें भेजें। डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि ट्रैक्टर ट्राली व अन्य छोटे वाहनों पर सर्दियों में रिफ्लेक्टर लगेंगे। डीएम ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर 23 अक्तूबर से 23 दिसंबर तक जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed