फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If you remain divided, you will remain deprived of your rights: Sanjay Nishad

बंटकर रहोगे तो अधिकारों से छटे रहोगे : संजय निषाद

Fri, 13 Dec 2024 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
If you remain divided, you will remain deprived of your rights: Sanjay Nishad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें पिछड़ी जाति में डालना गैर संवैधानिक है, जबकि राष्ट्रपति ने हमें अनुसूचित में रखा है। अगर अनुसूचित जाति में शामिल होंगे तो उनके बच्चे भी आगे बढ़ेंगे और पढ़ेंगे। एक हैं तो सेफ हैं। बंटकर रहोगे तो अधिकारों से छटे रहोगे।
निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल ‘निषाद पार्टी’ की संवैधानिक अधिकार यात्रा बृहस्पतिवार को बिजनौर पहुंची। प्रदर्शनी मैदान से शुरू होकर शास्त्री चौक होते हुए पैदी, मोमीनपुर दरगोह, चांदपुर चुंगी, मुकरपुर गुर्जर, हीमपुर दीपा से चांदपुर, नूरपुर, कुमखिया, हिरणपुरा तक निकाली गई। यात्रा सोनभद्र तक 200 विधानसभाओं का सफर तय कर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में समाप्त होगी।
विज्ञापन

संजय निषाद ने कहा कि निषाद समाज की सांस्कृतिक धरोहर श्रृंगवेरपुर धाम को तीर्थक्षेत्र घोषित किया जा रहा है। भगवान राम को निषादराज ने पार कराया था। देश को आजाद करने में उनका गौरवशाली इतिहास रहा है। संभल में हुई हिंसा पर कहा कि यह घटना निंदनीय और सुनियोजित घटना थी। न्यायिक जांच का आदेश हो गए हैं। भविष्य में ऐसी कोई घटना ना हो, इसके लिए सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सांसद प्रवीण निषाद, व्यास मुनि निषाद, नवीन कश्यप, दीपक कश्यप, मुकेश कश्याप, विपिन कश्यप, रवींद्र कश्यप, भूपेंद्र कश्यप, बाबूराम कश्यप, वीर सिंह कश्यप, रुचि देवी, रानी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed