फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If you have pain, take medicine, checkup will be done after 15 days

Bijnor News: दर्द है तो दवा लो, जांचें होंगी 15 दिन बाद

Fri, 30 May 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 30 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
If you have pain, take medicine, checkup will be done after 15 days
बिजनौर मेडिकल अस्पाल की पैथोलॉजी लैब में जांच के लिए लगी मरीजों की लंबी लाइन। संवाद
बिजनौर। सही और समय पर इलाज कराना है तो मेडिकल अस्पताल की ओर न जाएं। बिना जांच के चिकित्सक सटीक दवाई नहीं दे सकते और जांच यहां समय पर नहीं हो पा रही है। आलम यह है कि रसायन खत्म होने से पैथोलॉजी लैब में जांचें नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

मरीजों को जांच के लिए 15 दिन तक का समय दिया जा रहा है। अल्ट्रासाउंड तक के लिए भी आठ जून और उससे बाद की तारीख दी जा रही है। मेडिकल अस्पताल में रोज लगभग 1300 मरीज आते हैं। ज्यादातर को चिकित्सक सही बीमारी का पता लगाने के लिए जांच लिखते हैं। जब मरीज लैब में जांच के लिए जाते हैं तो उन्हें तारीख दी जा रही है।
विज्ञापन

n जांच में देरी से बढ़ सकती है बीमारी : फिजिशियन डॉ. विक्की सिंह ने बताया कि काला पीलिया में वायरल लोड की जांच के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू होती है। सामान्य जांच में बीमारी का पता चलता है लेकिन वायरल लोड के आधार पर ही इलाज चल पाता है। ऐसे में जांच में देरी से बीमारी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल यादव ने बताया कि गठिया की समस्या के लक्षण होने पर आरए फैक्टर की जांच कराई जाती है। इसी जांच से यह साफ हो पाता है कि मरीज को यह समस्या है या नहीं। कुछ मरीज वापस आकर यह बात कह रहे हैं कि जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed