फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If we do not have cash in the bank lock root

कैश नहीं मिलने पर बैंक में जड़ दिया ताला

Fri, 25 Nov 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 25 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
If we do not have cash in the bank lock root
नजीबाबाद के बड़िया में बैंक की तालाबंदी कर धरने पर बैठे उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक मथुरापुरमोर शाखा में कैश नहीं मिलने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कर्मचारियों को बाहर निकालकर बैंक पर ताला जड़ दिया। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक बैंक नहीं खुलने दिया। उपभोक्ताओं ने बैंक कर्मचारियों को भी अपने साथ धरने पर बैठाया। बाद में बैंक ने किसी तरह दो लाख रुपये नगदी की व्यवस्था कर उपभोक्ताओं को शांत किया। उधर, बडि़या में भी तालाबंदी कर रोष जताया गया।
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार को सर्व यूपी ग्रामीण बैंक मथुरापुरमोर शाखा पर पहुंचे उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह करीब 11 बजे तक जब बैंक से कैश नहीं मिला, तो उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शादियों से लेकर खेती और अन्य कामकाज के लिए पैसा नहीं मिल पा रहा है। काफी देर तक हंगामे और प्रदर्शन के बाद उपभोक्ताओं ने बैंक कर्मचारियों को बाहर निकालकर तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद शुरू किए गए धरने में बैंक कर्मचारियों को भी बैठा लिया। धरने में चेतावनी दी गई कि कैश मिलने तक ताला नहीं खोला जाएगा। दोपहर करीब ढाई बजे तक तालाबंदी के बाद बैंक की ओर से दो लाख रुपये धनराशि की व्यवस्था की गई। इसके बाद ही उपभोक्ता धरने से उठे और बैंक का ताला खोला गया। प्रदर्शनकारियों में अवतार सिंह, डॉ.नरेंद्र पाल सिंह, गुरुदेव सिंह, भूपेंद्र सिंह, अरवेंद्र सिंह, अमरीक सिंह, पूर्व प्रधान दलवीर सिंह, हंसराज सिंह, जीत सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान और खाते धारक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed