{"_id":"5ebad99d8ebc3e90343d6231","slug":"if-the-betting-is-stopped-even-after-the-cane-then-the-phone-will-be-resolved-bijnor-news-mrt4815251183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना होने पर भी सट्टा बंद हुआ तो करें फोन, होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना होने पर भी सट्टा बंद हुआ तो करें फोन, होगा समाधान
विज्ञापन

बिजनौर। चीनी मिलों ने किसानों को सर्वे के आधार पर गन्ना बांड की पर्ची जारी करनी शुरू कर दी है। गन्ना विभाग को शिकायत मिली है कि कई जगह किसानों के सट्टे गलत तरीके से बंद कर दिए गए हैं।
अगर किसी किसान का सर्वे के बाद धोखे से सट्टा बंद कर दिया गया है और उसके खेत में गन्ना खड़ा है तो उसका गन्ना भी चीनी मिल खरीदेंगी। ऐसे किसान अपनी गन्ना विकास समिति के एससीडीआई या सचिव से बात करके अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। हल्दौर समिति के किसान एससीडीआई को 7081202485 या सचिव को 7081202312, बिजनौर समिति के किसान एससीडीआई को 7081202484 या सचिव को 7081202306, धामपुर समिति के किसान एससीडीआई को 7081202490 या सचिव को 7081202310, चांदपुर समिति के किसान एससीडीआई को 7081202489 या सचिव को 7081202309 नंबर पर फोन कर सकते हैं। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार अगर किसी किसान के खेत में गन्ना खड़ा रहने के बाद भी सट्टा बंद हो गया है तो भी उसका गन्ना मिल में डलवाया जाएगा। किसान किसी भी तरह परेशान न हों। सभी किसानों के शत प्रतिशत गन्ने की आपूर्ति चीनी मिल में कराई जाएगी। किसान अपनी गन्ना समिति के अधिकारियों को फोन करके समस्या का समाधान करा सकते हैं।