{"_id":"6351928b9692b30e890ab388","slug":"if-dearness-allowance-is-not-received-we-will-celebrate-black-day-nazibabad-news-mrt610480597","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई भत्ता नहीं मिला तो मनाएंगे काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई भत्ता नहीं मिला तो मनाएंगे काला दिवस
विज्ञापन
नजीबाबाद में चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक को ज्ञापन सौंपते मिल कर्मचारी।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई भत्ता नहीं मिला तो मनाएंगे काला दिवस
नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल और आसवनी प्लांट के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर महंगाई भत्ता न दिए जाने का विरोध किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दीपावली से पूर्व जुलाई 2021 से रुका हुआ महंगाई भत्ता नहीं दिया गया तो मिल कर्मचारी दीपावली का त्योहार काला दिवस के रूप में मनाएंगे।
सहकारी चीनी मिल एवं आसवनी प्लांट कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री एसके गौतम, डीपी सिंह रवि, विजयपाल सिंह, धर्मपाल चौहान के नेतृत्व में चीनी मिल कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार शाम मिल गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। मिल कर्मचारियों ने सरकार और मिल प्रशासन पर कर्मचारी विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाता है, लेकिन चीनी मिल कर्मचारियों को 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता ही दिया जा रहा है।
मिल कर्मचारियों की ओर से चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री और चीनी मिल संघ के एमडी के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें जुलाई 2021 से मिल कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दीपावली से पूर्व दिए जाने की मांग की गई। कर्मचारियों ने आगामी पेराई सत्र का बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ने कर्मचारियों की मांगें शासन तक पहुंचाने का कर्मचारियों को आश्वासन दिया। इस दौरान विजयपाल सिंह, नरेंद्र चौहान, जितेंद्र चौहान, खुर्शीद अहमद, लवकुश, गोविंद, राजेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, हरीश कुमार, गोवर्धन सिंह, गोपी आदि शामिल रहे।