फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If a person is not of good character then life is meaningless: Swami Omvesh

मनुष्य चरित्रवान नहीं तो जीवन निरर्थक: स्वामी ओमवेश

Mon, 20 Jul 2026 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
If a person is not of good character then life is meaningless: Swami Omvesh
हीमपुर दीपा। आर्य समाज के विद्वान एवं क्षेत्रीय विधायक स्वामी ओमवेश ने कहा कि वास्तव में मनुष्य जीवन बड़ा अनमोल है। यदि मनुष्य चरित्रवान नहीं है तो उसका जीवन निरर्थक होता है। गांव रतनपुर खुर्द निवासी राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र निंदना के आवास पर रविवार को आर्य समाज रतनपुर खुर्द द्वारा चलाए जा रहे अभियान घर-घर यज्ञ के तहत स्वामी ओमवेश ने वैदिक यज्ञ में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

उन्होंने यज्ञ समापन के बाद मौजूद ग्रामीणों से कहा कि जीवन को व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। मनुष्य को वेदोक्ति मनुर्भव:, अथवा मनुष्य बनकर ही जीवन सफल बनाना चाहिए। उनका कहना था कि यदि मनुष्य चरित्रवान नहीं है तो उसका जीवन निरर्थक होता है। उनका कहना था कि नित्य प्रति जल्दी सोएं और जल्दी ही उठें। ऐसा करने से बुद्धिमान और वैभवशाली बनकर जीवन सदैव सुखी रहता है। उन्होंने वेद के रास्ते पर चलकर जीवन में निस्वार्थ पर सेवा, जरूरतमंद की मदद करना, माता-पिता की आज्ञा का पालन करके ईश्वरीय उपासना करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व वैदिक यज्ञ का आयोजन आर्य समाज के विद्वान कुलदीप विद्यार्थी ने किया, जिसमें उन्होंने गायत्री मंत्र, अथ प्रार्थना उपासना मंत्र, स्वस्तिवाचनम, शांति प्रकरण एवं शांति पाठ के वैदिक मंत्रों के सार युक्त उच्चारण से संपन्न कराया। कार्यक्रम में भूमि विकास बैंक हल्दौर के सभापति राकेश प्रधान, संसार सिंह, राजकुमार कुमार एडवोकेट, शिवपाल सिंह, सुरजीत सिंह, दुष्यंत सिंह, दयानाथ सिंह, रविपाल, बृजपाल सिंह, सुबोध गुप्ता, नरेश शर्मा, मास्टर हरपाल सिंह आदि के अलावा महिलाओं की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयानंद इंटर कॉलेज में किया हवन-यज्ञ
कोतवाली देहात। स्थानीय दयानंद इंटर कॉलेज में रविवार को हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। आर्य समाज द्वारा आयोजित हवन-यज्ञ में विश्व शांति की कामना की गई। हवन-यज्ञ में चौधरी अमन सिंह, राजेश बिश्नोई, सोमदत्त शर्मा, रजत सिंह, अशोक त्यागी, मांगेराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed