फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Identification of the symbol of love Sacred Heart Church of Tajpur

Bijnor News: प्रेम की निशानी की पहचाान ताजपुर का सेक्रेड हार्ट चर्च

Sun, 22 Dec 2024 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Identification of the symbol of love Sacred Heart Church of Tajpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजा का ताजपुर। क्रिसमस डे नजदीक आते ही सेक्रेड हार्ट चर्च पर साफ सफाई कार्य शुरू हो गया है। इसका निर्माण साल 1913 में ताजपुर के राजा श्याम सिंह रिख और उनके छोटे भाई शिवनाथ सिंह रिख ने अपनी ईसाई पत्नी मारग्रेट मैरी और विलियम मैरी के प्रार्थना करने के लिए कराया था। इसलिए इसे प्रेम की निशानी के तौर पर पहचाना जाता है।
चर्च ताजपुर से दो किलोमीटर उत्तर दिशा की ओर कडूला नदी किनारे लगभग 12 एकड़ भूमि में आम के बाग के बीच बनवाया था। चर्च को फ्लोरेंस निवासी प्रसिद्ध मूर्तिकार जोजप्पे कप्तानी चिंती ने बनाया था। इसके निर्माण व कलाकृति में ईंट, पत्थर, चूना और संगमरमर का प्रयोग हुआ था। चर्च के अंदर छत में सोने की नक्काशी की गई थी। प्रवेश द्वार से चर्च तक सड़क के दोनों ओर प्रभु ईसा मसीह के जीवन के वृत्तांत की मूर्तियां लगी हुई हैं।
विज्ञापन

राजा शिवनाथ सिंह रिख और उनकी पत्नी मारग्रेट मैरी की मृत्यु होने पर उन्हें चर्च के अंदर ही दफनाया गया था। दोनों की संगमरमर से बनी कब्र चर्च में ही है। कुछ समय बाद राजा श्याम सिंह रिख अपनी पत्नी विलियम मैरी के साथ बंगलुुरु चले गए थे। साल 1943 में 84 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई थी। उन्हें बंगलुुरु में ही दफनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने उसकी अस्थियां चर्च में ही दफनाई है। फादर सेमियर ने बताया कि क्रिसमस को लेकर तैयारियां जोरो से चल रही हैं। इस दिन चर्च में विशेष प्रार्थना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed