फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   I remember the milk producers of pollen

पराग को आई दूध उत्पादकों की याद

Sat, 09 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 09 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पराग से जुड़े दूध उत्पादकों की शासन ने सुध ली है। दूध के मूल्यों में ढाई रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़े हुए मूल्य शनिवार से ही लागू हो जाएंगे। मूल्य बढ़ने से हजारों किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार मुरादाबाद मंडल के जीएम एसआर राणा व बिजनौर के प्रभारी दलजीत सिंह ने खानपुर, सैदाबाद, सिकंदरी गांवों व बिजनौर कार्यालय में समिति संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में किसानों ने दूध का मूल्य कम होने का मुद्दा उठाया। किसानों ने बताया कि वर्तमान में दूध का मूल्य साढ़े 33 रुपये हैं। किसानों ने दूध का मूल्य कम बताते हुए इसे बढ़ाने की मांग की। किसानों की मांग को देखते हुए दूध के मूल्यों में बंपर ढाई रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पराग द्वारा कई सालों से इतने रुपये की एकमुश्त वृद्धि नहीं की गई है। अब पराग द्वारा किसानों से खरीदे जाने वाले दूध का मूल्य बढ़कर 36 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पराग से जिले में 30 हजार से अधिक किसान जुड़े हैं।  किसानों की आय में भी अच्छी बढ़ोतरी होगी। मुरादाबाद मंडल के जीएम एसआर राणा के अनुसार दूध के मूल्य में वृद्धि कर दी गई है। किसानों का पिछला बकाया भुगतान भी बहुत जल्दी करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed