फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   I got a free connection, now I am getting a bill of more than Rs 2,000.

Bijnor News: मुफ्त मिला था कनेक्शन, अब दो हजार से ज्यादा आ रहा बिल

Sun, 19 Apr 2026 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
I got a free connection, now I am getting a bill of more than Rs 2,000.
मंडावर। शनिवार को मंडावर बिजलीघर पर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर व समस्याओं के निस्तारण के लिए जागरूक करने पहुंचे एक्सईएन संजय कुमार भारती और एसडीओ एमपी सिंह का महिलाओं ने घेराव कर लिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें निशुल्क कनेक्शन दिए थे। शुरुआत में बिल 100 से 125 रुपये आता था। इसके बाद बढ़कर 1500 रुपये मासिक हो गया और अब स्मार्ट मीटर लगने से दो हजार रुपये से ज्यादा का बिल आ रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगने से अधिक बिल आने पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि वे सब सामान्य परिवारों की महिलाएं हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई घरों के बिल तो आठ हजार रुपये तक के आए हैं। उनके सामने बिजली एक बड़ी समस्या बन गई है। सलमा ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनका कनेक्शन काट दिया गया। उन्होंने बिल जमा कर दिया लेकिन आपूर्ति चालू नहीं हुई। पता करने पर विभाग ने पुनः बिल जमा करवाया लेकिन समाधान फिर भी नहीं हुआ। तब बिजली घर में नकद बिल का भुगतान किया गया। मोहल्ला बंजारान की महिलाओं ने कहा कि जितनी बिजली की खपत पहले हो रही थी उतनी ही अब हो रही है लेकिन बिल ज्यादा आ रहा है। अभिशासी अभियंता ने बताया कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगने पर अपना रिचार्ज करके रखना होगा। एसडीओ एमपी सिंह ने फिक्स चार्ज और शहरी, ग्रामीण बिजली की दरें विस्तार से बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed