फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   I am a woman of today's era, neither weak nor poor...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महाविद्यालयों और संस्थाओं में संगोष्ठी का आयोजन

Tue, 08 Mar 2022 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
I am a woman of today's era, neither weak nor poor...
नजीबाबाद में काव्य गोष्ठी में अपनी रचनाएं प्रस्तुत करतीं महिलाएं। - फोटो : NAZIBABAD
बिजनौर, नजीबाबाद। नगर के महाविद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में महिला सशक्तिकरण विषय पर विचार प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

समाजसेवी महिलाओं की ओर से रमेश नगर में महिला सशक्तिकरण विषय पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी में मंजू शर्मा ने मैं आज की नारी हूं, ना अबला ना बेचारी.., सुमेत देवी ने घर के स्वर्ग बनाती हैं नारी, घर की इज्जत होती है नारी.., नीमा शर्मा ने तुम स्वर्णिम युग की नारी हो, दुश्मन से डट पायी तुम, जब-जब दुश्मन ने वार किया, उसको परास्त कर आयी तुम.., समेत फूलमाला वर्मा, सुमन वर्मा ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन

साहू जैन कालेज में प्राचार्य डॉ. एके मित्तल के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं को देश की महान नारियों पर निबंध और चार्ट बनाने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रायपुर इकाई की ओर से मोती सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज हरगनपुर में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजबाला और प्राचार्य डॉ. विवेक विश्नोई ने किया। एबीवीपी के तहसील संयोजक रचित राजपूत और सह संयोजक दीक्षित चौहान ने छात्राओं से रानी लक्ष्मीबाई, किरण बेदी, कल्पना चावला आदि महान नारियों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

गृहणियों को किया सम्मानित
नजीबाबाद। महिला उन्नति संस्था की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज उत्थान से जुड़ी गृहणियों को सम्मानित किया गया। संस्था के जिलाध्यक्ष रवीना और जिला उपाध्यक्ष प्रीति कुशवाहा ने गृहणी बेबी, रोशनी, संजू, मूर्ति, रूबी शामिल रही। वहीं सेवा सदन जन कल्याण समिति गौसपुर के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने प्राथमिक विद्यालय गौसपुर में छात्राओं को पेंसिल, कापियां वितरित की।

नजीबाबाद में गृहणियों को सम्मानित करती महिला उन्नति संस्था।

नजीबाबाद में गृहणियों को सम्मानित करती महिला उन्नति संस्था।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed