फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: He used to say that he cannot live without you, after marriage attack his wife with a sharp knife

Bijnor: नफरत में बदली लव मैरिज, सरेराह पत्नी को मारे ताबड़तोड़ चाकू, लहूलुहान करके भाग गया पति

Sun, 03 Aug 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 03 Aug 2025 12:36 AM IST
सार

राजवीर और बबीता ने आठ साल पहले लव मैरिज की थी। मगद कुछ साल से विवाद चल रहा था। छह माह से बबीता मायके में रह रही है। शनिवार को ठाठ तिराहे के पास रवि ने बबीता पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Bijnor: He used to say that he cannot live without you, after marriage attack his wife with a sharp knife
स्योहारा में पति ने चाकू मारकर पत्नी को किया घायल। संवाद

विस्तार

सीओ कार्यालय धामपुर से ई-रिक्शा से लौट रही बबीता (28) पर उसके पति राजवीर ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। महिला के गले और हाथ पर चाकू से वार किए गए। गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों ने आठ साल पूर्व प्रेम विवाह किया था। विवाद के चलते बबीता करीब छह माह से अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन

 

स्योहारा थाने के गांव हरौली निवासी बबीता और ग्राम कासमाबाद निवासी राजवीर अलग बिरादरी के हैं। विवाह के कुछ समय बाद तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में रिश्तों में कड़वाहट बढ़ गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया। इसी विवाद के सिलसिले में बबीता सीओ कार्यालय धामपुर गई थी। वहां से लौटते समय वह ई-रिक्शा से अपने मायके जा रही थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ठाठ तिराहे के पास पहले से पीछा कर रहे पति राजवीर ने अचानक रिक्शा रुकवाकर बबीता पर चाकू से हमला कर दिया। हमले से ई-रिक्शा में बैठी अन्य सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। बबीता लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। आरोपी राजवीर अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। दोनों की एक बेटी है। वह बबीता के साथ रहती है।
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
पति-पत्नी का काफी समय से विवाद चल रहा है। पति ने बबीता पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया है। आरोपी बाइक छोड़कर जंगल में भाग गया। मामले में कार्रवाई कराई जा रही है।
- अभय कुमार पांडे, सीओ धामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed