फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hurt by the attempt of misconduct, the teenager drank acid

दुराचार के प्रयास से आहत किशोरी ने पीया तेजाब

Wed, 13 Jul 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hurt by the attempt of misconduct, the teenager drank acid
दुराचार के प्रयास से आहत किशोरी ने पीया तेजाब
विज्ञापन

रेहड़ (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पांच युवकों के विरुद्ध दुराचार का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना छह जुुलाई की है। इससे आहत किशोरी ने तेजाब पी लिया था। उसका जसपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

थानाक्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि छह जुलाई की दोपहर उसकी नाबालिग पुत्री अकेली अपने गांव से नजदीक के दूसरे गांव के बाजार से सामान लेने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में पांच युवकों ने किशोरी को जबरन खेतों में ले जाकर दुराचार का प्रयास करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। बदहवास किशोरी घर पहुंची और उसने तेजाब पी लिया। हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे जसपुर के निजी अस्पताल में ले गए। उसकी हालत में कुछ सुधार होने पर मंगलवार को परिजन थाने पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी सुदेशपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संजीव उर्फ जॉनी, अतुल उर्फ मिंटू, तफसील निवासी सिरियावली और लवकुश एवं भोलू निवासी सीरवासुचंद के विरुद्ध पॉक्सो तथा एससी/एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed