फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Huriyars showered colours, Holi's uproar started with Ekadashi procession

Bijnor News: हुरियारों ने की रंगों की बरसात, एकादशी जुलूस से होली का हुड़दंग शुरू

Sun, 09 Mar 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 09 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Huriyars showered colours, Holi's uproar started with Ekadashi procession
धामपुर में निकाले गए रंग एकादशी जुलूस में एक दूसरे पर रंग डालते हुरियारे स्रोत संवाद
धामपुर। एकादशी रंग जुलूस के साथ धामपुर की ऐतिहासिक होली का हुड़दंग शुरू हो गया। अब पूरा धामपुर होली तक रंगों से सराबोर रहेगा। रविवार को मंदिर श्री ठाकुरद्वारा बजरिया समिति की ओर से एकादशी का भव्य रंग जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को ठंडई के प्रसाद का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण हुआ। फल चौक पर ढोल-नगाड़ों की थाप, रंगों की बौछारों के बीच जुलूस का शुभारंभ हुआ। जुलूस में शामिल ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रंगों से भरे ड्रम और पिचकारियां लिए हुरियारों ने लोगों को खूब रंगा।
विज्ञापन


जुलूस का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने नारियल तोड़कर और गुब्बारे उड़ाकर किया। जुलूस के दौरान छतों पर खड़े लोगों ने भी रंग की गाड़ियों पर बाल्टियों से रंग बरसाया। बच्चों और युवाओं में खूब उत्साह रहा। जुलूस में डीजे पर बज रहे होली के गीतों की धुन पर युवाओं ने नृत्य किया। जुलूस के दौरान नगर का मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद रहा। जुलूस के बाद ही दुकानें खोली गईं। इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष विभू बंसल, महेंद्र धनौरिया, डाॅॅ. आदित्य अग्रवाल, भूपेंद्र सैनी, पवन अग्रवाल एडवोकेट, अंकित अग्रवाल, लाला लाजपतराय मुखिया, विजय जैन, संयम जैन, आशीष अग्रवाल , दिनेश अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतरे खिलाकर किया स्वागत


जुलूस का नगर के भगत सिंह चौक पर नागरिकों की ओर से संतरे खिलाकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में आदर्श होली हवन समिति के अध्यक्ष टीटू भटनागर, सौरभ मित्तल, सौरभ अग्रवाल, नीरज रस्तौगी, प्रभात गुप्ता आदि रहे।


अलग पहचान रखता है धामपुर का रंगोत्सव

धामपुर का रंगोत्सव अपनी अलग पहचान रखता है। ब्रज की होली की तरह यहां भी कई दिन पहले से रंग शुरू हो जाता है। एकादशी के जुलूस के बाद तो लोगों पर रंग का ऐसा जुनून चढ़ता है कि धामपुर से लोगों का बिना रंग लगवाए निकलना मुश्किल हो जाता है। शहर के भीतर से कम रही आवाजाही

धामपुर शहर से होकर गुजर रहे हाईवे पर रंग के जुलूस के चलते लोगों की आवाजाही कम ही रही। लोगों ने रंग से बचने के लिए शहर के बाहर से ही निकलना मुनासिब समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed