{"_id":"626054c2ad37fb2d5f19b793","slug":"hundred-patients-got-examined-in-the-health-fair-bijnor-news-mrt5853533161","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मेले में सौ मरीजों ने कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मेले में सौ मरीजों ने कराई जांच
विज्ञापन

अफजलगढ़/कासमपुर गढ़ी। शासन के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत खंड विकास कार्यालय कासमपुरगढ़ी में आयुष्मान मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार उर्फ बबली ने किया। शिविर में करीब सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
बाल विकास विभाग एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से लगाए गए स्टाल की ब्लॉक प्रमुख ने प्रशंसा की। लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति आदि के स्टाल लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. तय्यब आमिर ने लोगों को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के बारे में जानकारी और 100 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत लोगों से अपने बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सबसे आकर्षक व सफल रहे तीन स्टालों को चुना गया। जिनमें शिक्षा विभाग प्रथम व बाल विकास परियोजना द्वितीय व आयुष चिकित्सा का स्टाल तृतीय स्थान पर रहा। जिन्हें चिकित्सा प्रभारी चिकित्साधिकारी सर्वेश निराला व सीएचसी अधीक्षक ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली, सरदार मलकीत सिंह, देवराज सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमित विश्नोई आदि मौजूद रहे।