फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Huliyar scare on the streets

सड़कों पर रहा हुलियारों का हल्ला

Sat, 27 Mar 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Huliyar scare on the streets
सड़कों पर रहा हुलियारों का हल्ला
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर में होली का हुड़दंग शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। हुलियारे सवेरे 8:00 बजे से ही पिचकारियों के साथ ड्रमों में रंग भरकर दो बजे तक सड़कों पर डटे रहे। पालिका में अधिकारियों और कर्मियों ने पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता के साथ जमकर होली खेली। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में भी होली का त्योहार मनाया गया।

हुलियारों ने हाईवे 74 पर बसों, कारों में सफर करने वाले लोगों को भी रंग में सराबोर किया। नगर में मुख्य बाजार, खारी कुआं, टीचर्स कॉलोनी, पुराना धामपुर चुंगी, स्योहारा चुंगी, शीला टॉकीज, जैतरा, एसडीम तिराहा आदि स्थानों पर युवकों की टोलियां मौजूद रहीं। नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मियों ने पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता के साथ जमकर होली खेली। पालिका में दोपहर तक जमकर अबीर गुलाल उड़ा। एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, विद्युत निगम और सिंचाई विभाग के दफ्तरों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed