{"_id":"5e6bcfd38ebc3ea4f0191c78","slug":"how-will-rescue-from-corona-masks-not-available-bijnor-news-mrt4734668191","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक रोगो से कैसो होगा बचाव, मास्क तक नही उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रामक रोगो से कैसो होगा बचाव, मास्क तक नही उपलब्ध
विज्ञापन
कोरोना से कैसे होगा बचाव, मास्क तक नहीं उपलब्ध
बिजनौर, कालागढ़। कालागढ़ पीएचसी में संक्रामक रोग से बचाव के लिए मास्क तक उपलब्ध नहीं है। वहीं रामगंगा बांध प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से बांध क्षेत्र मे बिना सेनेटाइजर व मास्क के प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी कर ली है।
देश विदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर शासन प्रशासन स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने में लगा है। लेकिन कालागढ़ में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए पीएचसी पर मास्क तक उपलब्ध नहीं है। पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद का कहना है कि सेनेटाइजर व मास्क के लिए उच्च अधिकारियों को मांग भेज रखी है। वहां से सामग्री उपलब्ध होने पर उसे नागरिकों में वितरित किया जाएगा। दूसरी ओर रामगंगा बांध चिकित्सालय में कोई भी स्वास्थ्य सुविधा मौजूद नहीं है। अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल का कहना है कि चिकित्सालय के चिकित्सकों आदि के पद फ्रीज हो चुके है। इन पदों को खोलने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियो को लिखा गया है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा का कहना है कि जनता को स्वास्थ्य सुविधाए जल्दीं मिलनी चाहिए। नगर मे संक्रामक रोगों से बचाव के लिए कीटनाशकों का छिड़काव कराया जाए। वहीं रामगंगा बांध क्षेत्र में प्रवेश के लिए भी सुरक्षा कारणों से बांध प्रशासन ने भी सख्ती की तैयारी कर ली है। अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल का कहना है कि बांध क्षेत्र में प्रवेश के लिए सेनेटाइजर और मास्क का साथ होना आवश्यक होगा। बैरियरों पर जांच की जाएगी। बिना इनके बांध क्षेत्र में प्रवेश वर्जित होगा।