फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   How will Guldar get trapped? No fodder kept in the cage.

Bijnor News: कैसे फंसेगा गुलदार, पिंजरे में नहीं रखा चारा

Wed, 30 Oct 2024 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
How will Guldar get trapped? No fodder kept in the cage.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। दाउदपुर नन्हेड़ा क्षेत्र में गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। एक सप्ताह पूर्व सामाजिक वानिकी विभाग ने गुलदार के लिए पिंजरा लगाया, लेकिन उसमें चारा नहीं रखा। आस-पास के गांवों में लगातार गुलदार देखा जा रहा है।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के न्याय पंचायत अध्यक्ष अजीत सिंह, बृजपाल सिंह, नरेंद्र सिंह सहित दाउदपुर नन्हेड़ा के ग्रामीणों ने गुलदार पकड़ने के प्रति वन विभाग की उदासीनता पर चिंता व्यक्त की है। ग्रामीणों का कहना है कि जबर सिंह, धीर सिंह के खेतों में गुलदार देखा गया था। दाउदपुर निवासी इरशाद ने भी गुलदार देखे जाने की पुष्टि की। सामाजिक वानिकी विभाग ने एक सप्ताह पूर्व किसान यूनियन और ग्रामीणों की मांग पर पिंजरा लगाया, लेकिन पिंजरे में चारा नहीं रखे जाने से गुलदार पिंजरे तक नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल पिंजरे में चारा रखने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, सामाजिक वानिकी के डीएफओ ज्ञान सिंह ने पिंजरा न लगाने के संबंधित में क्षेत्रीय अधिकारियों से बात कर चारा लगवाने का आश्वासन दिया।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed