{"_id":"593998fb4f1c1ba3379c7757","slug":"how-to-make-the-potholes-free-from-june-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जून तक कैसे गड्ढामुक्त होंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जून तक कैसे गड्ढामुक्त होंगी सड़कें
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में उत्तराखंड में खनन बंद होने से जिले में की सड़कें 15 जून तक गड्ढा मुक्त नहीं हो पाएगी। खनन ने सड़कों पर लेयर डालने के साथ गड्ढा मुक्त करने में रुकावट डाल दी है। अफसर इसको लेकर बेहद परेशान हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे की सड़कों को 15 जून तक गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। जिले में सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के लिए चार करोड़ की योजना बनाई गई । काम शुरू हो गया। अफसरों के प्रयास थे कि 15 जून से पहले सभी सड़के गड्ढा मुक्त हो जाए, पर इसकी अब उम्मीद नहीं लग रही है। जिले में खनन बंद होने के कारण उत्तराखंड से मंहगे दामों में बजरी आ रहा था। बरसात से दस दिन पहले उत्तराखंड में सभी नदियों से खनन बंद कर दिया गया है।
काफी मशक्कत के बाद सात-आठ दिन में रेत-बजरी से भरा एक ट्रक आ रहा है। इस हालात में सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने का काम रुक गया है। अफसरों को समझ में नहीं आ रहा कि कैसे सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए।
विज्ञापन
बारिश से नदियों में भरा पानी
जिले में खनन पूरी तरह बंद है। अब तक उत्तराखंड के खनन का जिले को सहारा था। उत्तराखंड में बरसात के मद्देनजर सभी नदियों से खनन बंद हो गया है। बरसात बाद इन नदियों में पानी उतरने पर खनन शुरू सकेगा। जिन नदियों से थोड़ा बहुत खनन हो भी पा रहा था ,उसे भी पहाड़ी व मैदानी इलाकों में दो दिनों से हो रही बारिश ने बंद करा दिया है। नदियों में पानी भर गया है।