{"_id":"5f6cecd08ebc3edecd4770a8","slug":"house-someone-else-s-toilet-someone-else-s-name-bijnor-news-mrt502959284","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर किसी और का शौचालय किसी और के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर किसी और का शौचालय किसी और के नाम
विज्ञापन
घर किसी और का शौचालय किसी और के नाम
हीमपुर दीपा। लदुपुरा गांव में शौचालयों के निर्माण के नाम पर धांधली की जा रही है। शौचालय बनवाने के लिए 1100 रुपये सरकारी कोष में जमा कराने के नाम पर पैसे न देने पर ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत के संबद्ध दूसरे गांव भवानीपुर गगरैन में 11 ग्रामीणों के शौचालय लदुपुरा गांव के पात्रों के नाम पर बना दिए। साथ ही बनाए गए शौचालय पर लदुपुरा के चिह्नित ग्रामीणों के नाम सूची पट पर लिख दिए। मामले में शिकायत एसडीएम चांदपुर से की गई है।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में विकास खंड जलीलपुर के गांव लदुपुरा में ग्रामीण नन्हे सिंह, कैलाश, तेजपाल, नंदराम, सुनील, गजराज, छत्रपाल, हरीश पाल, कृपाल सिंह, आदि ग्रामीणों ने 14 जुलाई को एसडीएम चांदपुर को शपथ पत्र दिया है। जिसमें बताया है कि ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने शौचालय बनवाने के नाम पर उनसे 1100 रुपये की धनराशि मांगी। जिसके इनकार करने पर प्रधान ने उनके नाम शासन से मंजूर शौचालय की राशि से 11 शौचालय गांव भवानीपुर गगरैन में दूसरे ग्रामीणों के बनवा दिए। प्रधान ने शौचालयों पर लदुपुरा के पात्र ग्रामीणों के नाम अंकित करा दिए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है वे इस मामले में उच्च अधिकारियों से मिलेंगे। ग्राम पंचायत अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने इस संबंध में जानकारी होने से इनकार कर दिया। जबकि खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह जलीलपुर ने कहा कि यह मामला उनके स्तर का नहीं है। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी ही जानकारी दे सकेंगे। जबकि प्रधान सुनील कुमार ने मामले में कुछ भी कहने से चुप्पी साध ली।