फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   House roof collapses, six injured

मकान की छत गिरी, छह घायल

Mon, 31 Aug 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
House roof collapses, six injured
मकान की छत गिरी, छह घायल
विज्ञापन

बरुकी। थाना कोतवाली देहात के ग्राम फतनपुर में रात ग्यारह बजे एक मकान की छत गिर गई। इससे परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। एक किशोरी की गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
ग्राम फतनपुर निवासी विजय सिंह अपने मकान में परिवार सहित सो रहे थे। रात्रि लगभग ग्यारह बजे विजय सिंह के मकान की छत गिर गई। छत गिरने से पूरा परिवार मलबे में दब गया। चीख-पुकार मचने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में दबे लोगों को निकाला। मलबे में दबने से विजय पाल सिंह (47 वर्ष), विजयपाल की पत्नी बबली (45 वर्ष), पुत्र आशीष (15 वर्ष) और निखिल (12 वर्ष) तथा पुत्री प्राची (8 वर्ष) और ममता (17 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

रात्रि में एंबुलेंस न आने पर ग्राम प्रधान द्वारा घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ममता की गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया है। ग्राम प्रधान योगेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा जानकारी हल्का लेखपाल को सूचना दी। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रधान ने प्रशासन से परिवार की मदद का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed