फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hospitalized policeman dies

पुलिस कर्मी की अस्पताल में मौत

Fri, 15 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hospitalized policeman dies
अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मी की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। अस्पताल में भर्ती एक पुलिसकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उल्टी दस्त की शिकायत पर बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक डायल 100 पर पर तैनात था तथा बुलंदशहर का रहने वाला था।

जनपद बुलंदशहर के थाना डिवाई कें गांव बदरपुर उर्फ राजघाट निवासी गिरीशचंद्र (33) पुत्र टोडी सिंह नजीबाबाद तहसील के नांगल थाने में डायल 100 पर तैनात था। वह 2011 बैच में पुलिस में भर्ती हुआ था। आठ नवंबर को तबीयत बिगड़ने पर वह थाने में बिना किसी को सूचित किए वहां से चला आया और जिला अस्पताल में भर्ती हो गया। अस्पताल स्टाफ के मुताबिक वह अगले दिन बिना बताए अस्पताल से चला गया था। दो दिन तक ड्यूटी से गायब रहने पर थाने वालों ने उसकी पत्नी को फोन करके सूचित किया। सूचना मिलने पर उसकी पत्नी अनीता उसे तलाश करने के लिए बिजनौर पहुंची। पत्नी ने पुलिस वालों के साथ मिलकर उसे तलाशना शुरू किया तो वह पुलिस बैरक में लेटा हुआ मिला। उल्टी दस्त से उसकी हालत खराब थी। हालत बिगड़ने पर पत्नी ने बुधवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार सुबह वह शौच के लिए जा रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी ने उसे पकड़ा हुआ था। जाते हुए वह अचानक अचेत होकर फर्श पर गिरकर पड़ा। सूचना पर पहुंचे चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और डेढ़ साल के बेटे को रोता बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed