फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hopes to build fruit and vegetable market

धामपुर में अब फल और सब्जी मंडी का नवीन निर्माण कराने की आस जगी, पालिक और मंडी समिति ने शासन को भेजे प्रस्ताव

Sat, 08 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hopes to build fruit and vegetable market
कृषि उत्पादन मंडी समिति और पालिका के अधिकारियों की मीटिंग लेते पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता। - फोटो : DHAMPUR
फल और सब्जी मंडी का निर्माण कराने की आस जगी
विज्ञापन

धामपुर। फल और सब्जी मंडी का नवीन निर्माण कराने की आस एक बार फिर से जगी है। इसके लिए पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने पालिका और कृषि उत्पादन मंडी समिति के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर इस बाबत अपने अपने स्तर से छोटी मंडी का निर्माण कराने को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने का सुझाव दिया है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वह भी शासन स्तर पर अपने स्तर से प्रयास करेंगे। मंजूरी मिल गई तो नगर के विकास के साथ साथ गंदगी से निजात मिलेगी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।

पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने कृषि मंडी समिति और पालिका के ईओ की संयुक्त बैठक बुलाई। पालिकाध्यक्ष ने दोनों विभागों के अधिकारियों को सुझाव दिया कि नगर में मछली बजार में फल मंडी और बड़ी मंडी में सब्जी मंडी होने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन दोनों स्थानों पर अलग अलग मंडी होने से नगर का विकास भी रुका है। मानक अनुरूप सफाई भी प्रयास करने के बाद नहीं हो पाती है। ऐसे में दोनों विभागों की ओर से छोटी छोटी मंडियों का निर्माण कराने को प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजें। प्रस्ताव के आधार पर दोनों विभागों के संयुक्त प्रयास से करीब 15 बीघा जमीन को तलाशने का काम शुरू कर दिया जाएगा। वैसे तो मानक अनुरूप मंडी के निर्माण को 50 बीघा से ज्यादा जमीन होनी चाहिए। पर अब मिलना मुश्किल है। ऐसे में यदि सरकार ने उनके प्रस्तावों को मंजूरी दे दी तो कम बजट में उनका काम बेहतर ढंग से चल जाएगा। नगर के दोनों स्थानों की मंडी बाहर चली जाएगी। ऐसा होने से नगर का विकास होगा। कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। पालिकाध्यक्ष के सुझावों को गंभीरता से लेकर दोनों विभागों के अधिकारियों ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने की हामी भर ली है। पालिकाध्यक्ष ने सुझाव दिया कि मंडी निर्माण के लिए नगर के उद्योगपति लाला नरेंद्र गुप्ता ने जमीन देने का भरोसा दे रखा है। वह लाला नरेंद्र गुप्ता से भी प्रस्ताव के साथ संपर्क करें। जिससे नगर हित में उनका सपना पूूरा हो सकें। इस मौके पर पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी, सचिव संजीव कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed