फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hopefully! Lokendra stops at the behest of wife

काश! पत्नी के कहने पर रुक जाते लोकेंद्र

Thu, 22 Feb 2018 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 22 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hopefully! Lokendra stops at the behest of wife
विधायक के शव पर विलाप करती उनकी पत्नी अवनी सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  विधायक लोकेंद्र चौहान काश अपनी पत्नी अवनी सिंह की बात मानकर उनका जन्मदिन मनाने के लिए रुक जाते तो शायद आज वह जिंदा होते। जिस रात विधायक लोकेंद्र चौहान लखनऊ के लिए रवाना हुए, उस दिन उनकी पत्नी अवनी सिंह का जन्मदिन था। पत्नी ने जन्मदिन पर विधायक को रोकने की भरपूर कोशिश की, पर वे नहीं रुके। पत्नी से वह अगले दिन जन्मदिन का केक काटने का वादा करके घर से चले गए। 
विज्ञापन


मंगलवार को विधायक लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनी सिंह का जन्मदिन था। इस बात का विधायक को पता था। विधायक लोकेंद्र चौहान को लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए जाना था। इसकी वह तैयारी पहले से ही कर चुके थे। घर से निकलने के दौरान लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनी सिंह ने अपने जन्मदिन पर पति को रोकने की भरपूर कोशिश की। कहा कि उनके जन्मदिन का केक कटना है। अवनी सिंह ने विधायक से कहा कि लखनऊ किसी और दिन चले जाना। विधायक ने पत्नी से कहा कि कभी कभी राजनीति में जाना जरूरी होता है। इसलिए वह आज लखनऊ जा रहे हैं।
विज्ञापन


अगले दिन वहां से लौटकर जन्मदिन का केक काटेंगे। इसके बाद पत्नी चुप हो गईं। विधायक लोकेंद्र चौहान घर से निकल गए। बुधवार सुबह सीतापुर के पास सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। यह खबर जब पत्नी के पास पहुंची तो उन पर पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी रो रोकर कहती रहीं कि जन्मदिन पर वे रुक जाते तो शायद वह उन लोगों के बीच होते। पर वह काफी जिद करने के बाद भी नहीं रुके थे। विधायक की मौत की खबर सुनकर उनकी पत्नी अवनी सिंह गुमसुम हो गईं और कहने लगी कि उनके पति जन्मदिन का केक काटने जरूर आएंगे। वह उनके आने का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed