{"_id":"635573d79c40db593865f8f6","slug":"hope-to-get-anti-coronavirus-vaccine-after-diwali-bijnor-news-mrt6108247193","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली बाद कोरोनारोधी वैक्सीन मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली बाद कोरोनारोधी वैक्सीन मिलने की उम्मीद
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन खत्म हुए 15 दिन से ज्यादा हो गए हैं। अक्तूबर महीने में एक बार ही वैक्सीन मिली है। टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन न होने से लोग वापस जा रहे हैं। अगर स्वास्थ्य विभाग की मानें तो दीपावली बाद कोरोनारोधी वैक्सीन मिल सकती है।
जिले में 20,27,926 लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिनमें से अभी 6,53,198 लोगों को ही बूस्टर डोज लगी है। जो लक्ष्य का 32.2 फीसदी है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में कोविशील्ड की 11 हजार डोज मिली थीं। इसके बाद जिले में वैक्सीन नहीं आई है। जिससे टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीनेशन नहीं हो रहा है। जिले में अभी 13,74,728 लोग बूस्टर डोज लगवाने से शेष रह गए हैं। 30 सितंबर को 18 साल से ऊपर वालों को बूस्टर डोज लगाने का अभियान समाप्त कर दिया गया। जिसके बाद सिर्फ एक बार ही वैक्सीन मिली है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि शासन को वैक्सीन की मांग भेज दी गई है। दीपावली बाद वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। जैसे ही वैक्सीन मिलती है। टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा।