फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hope of roadways buses running

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम

Sun, 24 May 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hope of roadways buses running
रोडवेज बसों के चलने की जगी आस
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों के अगले माह से सामान्य संचालन होने की उम्मीद जगी है। इसके लिए मुख्यालय ने बिजनौर डिपो से अच्छी आमदनी वाले ग्रामीण मार्गों की सूची मांगी है। हालांकि 60 प्रतिशत से कम आमदनी वाले मार्गों को अभी नहीं खोला जाएगा।

कोरोना वायरस के कारण देश में 25 मार्च से लॉकडाउन है। दो माह से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों का संचालन भी बंद है। जिला हाल ही में ऑरेंज जोन में आया है। शासन से ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले जिलों में बसों के संचालन को अगले माह से अनुमति मिल सकती है। बिजनौर बस स्टेशन इंचार्ज अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन राजेश वर्मा ने निर्देशित किया है कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन अवधि में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को प्रारंभ करने के संभावित निर्णय को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम की बसों के सामान्य संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिजनौर डिपो में कुल 113 बसें हैं, इनमें 82 निगम और 31 अनुबंधित शामिल हैं। बिजनौर डिपो से ग्रामीण मार्गो के संचालन की प्रबल संभावना पर विचार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित रोडवेज बसों को शत प्रतिशत चलाने और 60 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर के संभावित मार्गों पर बसों का संचालन फिलहाल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा कोविड 19 संक्रमण से बचाव हेतु बसों, बस स्टेशन, कर्मचारियों एवं यात्रियों की सुरक्षा के लिए मास्क आदि का प्रयोग निश्चित रूप से कराया जाए। साथ ही अंतरराज्य मार्गों की अलग से सूची मांगी गई है। इससे स्पष्ट होता है कि अगले माह से रोडवेज बसों का सामान्य अनुमति मिलने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed