{"_id":"64c16c8e840143163a0a5384","slug":"honored-the-families-of-brave-women-and-martyrs-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-7816-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - वीर नारियों और शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - वीर नारियों और शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
Thu, 27 Jul 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के काकरान वाटिका में कारगिल विजय दिवस पर एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शहीद स
- 24वां कारगिल विजय दिवस काकरान वाटिका में धूमधाम से मनाया गया
- एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से 24वां कारगिल विजय दिवस काकरान वाटिका में धूमधाम से मनाया गया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने वीर नारियों और शहीदों के परिजनों को शॉल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कक्षा एक से कक्षा 12 तक के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया गया।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के संरक्षक सीता राम सिंह राणा एवं संचालन पूर्व सैनिक मनोज कुमार, रविंद्र काकरान ने संयुक्त रूप से किया। कारगिल युद्ध में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने वाले पूर्व सैनिकों को एएसपी सिटी डाॅ. प्रवीण रंजन सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार गुप्ता ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। वैष्णवी चैरिटेबल ट्रस्ट मंडावर की ओर से पूर्व सैनिकों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
प्रथम स्थान पाने वाले को 1000 रुपये, द्वितीय स्थान पाने वाले को 500 रुपये, तृतीय स्थान पाने वाले को 250 रुपये नकद और पुरस्कार दिया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष केशव सिंह ने कारगिल युद्ध के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कविता चौहान, नरेश कुमार, अरविंद कुमार, मनोज कुमार, विजय सिंह राणा, गोपाल शरण, ब्रह्मपाल सिंह, हरजीत सिंह बाजवा, वीरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।