{"_id":"645e8f11cded26d46b0f23a4","slug":"homeopathic-department-will-be-shifted-from-medical-hospital-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-3004-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - मेडिकल अस्पताल से स्थानांतरित होगा होम्योपैथिक विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - मेडिकल अस्पताल से स्थानांतरित होगा होम्योपैथिक विभाग
Sat, 13 May 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 13 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
- 28 सालों से जिला अस्पताल में संचालित हो रहा है होम्योपैथिक अस्पताल
- जमीन नहीं मिलने से होम्योपैथिक विभाग की बढ़ी परेशानी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल में संचालित होम्योपैथिक विभाग को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए मेडिकल प्रशासन ने पत्र भेज दिया है। स्थानांतरित करने को लेकर होम्योपैथिक विभाग की परेशानी बढ़ गई हैं। क्योंकि विभाग के पास अपनी कोई जमीन नहीं है।
जिला अस्पताल को महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में संबद्ध कर दिया गया है। जिसके चलते अस्पताल में स्थित दूसरे विभागों के सभी भवनों को खाली कराया जा रहा है। जिला अस्पताल में जिला होम्योपैथिक अस्पताल पिछले 28 सालों से संचालित किया जा रहा है। साल 1995 में जिला होम्योपैथिक अस्पताल को जिला अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।
अब तक विभाग के पास अपना कोई भवन नहीं है। इस समय अस्पताल तीन कमरों में संचालित किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में जिला अस्पताल संबद्ध होने के बाद चल-अचल संपत्ति शिक्षा चिकित्सा विभाग में चली गई है। मेडिकल प्रशासन ने होम्योपैथिक विभाग को जल्द से जल्द स्थानांतरित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा मेडिकल प्रशासन ने अस्पताल में संचालित हौसला केंद्र, एंबुलेंस केंद्र को भी खाली करने के लिए पत्र भेजा गया है। अप्रैल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मेडिकल कॉलेज प्राचार्या डॉ. उर्मिला कार्या ने भेजा है। जिन्हें खाली कराने की तैयारी चल रही है।
-- -- वर्जन::
मेडिकल प्रशासन की ओर से होम्योपैथिक अस्पताल दूसरी जगह स्थानांतरित करने का पत्र भेजा गया है। विभाग स्थानांतरित करने में काफी परेशानी होगी। होम्योपैथिक अस्पताल के लिए जमीन तलाशी जा रही है। प्रशासन से भी अस्पताल के लिए जमीन की मांग की है - डॉ. आरती गुप्ता, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी
-- -- वर्जन::
मेडिकल अस्पताल के हिसाब से सभी विभागों की ओपीडी संचालित होगी। जिसके लिए जगह की आवश्यकता है। इसी वजह से होम्योपैथिक अस्पताल को भी स्थानांतरित करने के लिए पत्र भेजा गया है। उन कमरों को मेडिकल कॉलेज के काम में लाया जाएगा - डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज