फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Homeless will now get Kanshi Ram residence

बेघरों को अब जल्द मिलेगा कांशीराम आवास

Sat, 08 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Homeless will now get Kanshi Ram residence
बेघरों को अब जल्द मिलेगा कांशीराम आवास
विज्ञापन

धामपुर। पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से संचालित कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत शहरी बेघरों को आवास आवंटन करने का प्लान तैयार कर लिया गया है। प्लान के अनुसार नगर क्षेत्र के गरीब लोगों से 10 फरवरी से 20 फरवरी तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

ईओ ने बताया कि साल 2009 में सरकार की ओर से धामपुर में मुरादाबाद मार्ग पर कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण किया गया था। अब सरकार के आदेेश पर पालिका की ओर से इन आवासों का आवंटन किया जाना है। जिसका पालिका की ओर से प्लान बना लिया गया है। प्लान के तहत शहरी गरीब बेघरों से पालिका ने 10 फरवरी से 20 फरवरी तक आवेदन मांगे है। योजना के तहत ऐसे लोगों का चयन होगा, जिनके पास अपनी भूमि नहीं है। आवेदक कम से कम पांच सालों से पालिका परिषद का स्थायी निवासी हो। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता हो। विधवा, विकलांग श्रेणी के लोगों को वरीयता दी जाएगी। आवेदन के साथ संबंधित लोगों को गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन होने का प्रमाण पत्र, विधवा आवेदक को पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed