फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Holika was burnt at 1890 places in the district, Rang Utsav today

Bijnor News: जिले में 1890 जगहों पर हुआ होलिका का दहन, रंग उत्सव आज

Thu, 13 Mar 2025 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 13 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Holika was burnt at 1890 places in the district, Rang Utsav today
बिजनौर में होलिका का पूजन करते श्रद्घालु। संवाद
बिजनौर/चांदपुर। जिले में 1890 जगहों पर होलिका दहन किया गया। होलिका दहन से पहले महिलाओं ने पूजा अर्चना करते हुए परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। फसल की बेहतर उपज की कामना को लेकर जौ की बालियों को होली में भूना गया। उधर लोगों ने होलिका दहन के वक्त लोकगीत गाए और जयजयकार की। इस दौरान रंग भी उड़ाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर से ही गांव देहात में बालिकाओं ने गोबर से बनाए गए चांद सूरज होलिका दहन स्थल पर रखे। वहीं ग्राम देवता स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए पूजन किया। महिलाओं ने खीर, पूड़ी, नारियल आदि होलिका को अर्पित करते हुए पूजन किया। इसके साथ ही युवाओं ने लकड़ी आदि रखते हुए अपने अपने होलिका स्थल पर दहन के लिए तैयारी की। देर शाम शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। गांव देहात में गन्ने के अगले सिरे में जौ की बालियों को बांधकर जलाया गया।
विज्ञापन

चांदपुर के शिव मूर्ति, चामुंडा मंदिर के पास, मोहल्ला साहुवान, मोहल्ला गोकुलनगर, पुराना डाकखाना के पास, मंडी कोटला, मोहल्ला ढम्मलपुरी आदि अनेक स्थानों पर होलिका लगाई गई। महिलाओं ने होलिका का पूजन कर परिवार की सुख समृद्घि की कामना की। होलिका पर पूजन के लिए महिलाओं की भारी भीड़ रही। एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। फोन, व्हाट्सएप द्वारा रिश्तेदारों, मित्रों, मिलने वालों को होली की शुभकामनाएं दी गई। उधर महिलाओं ने अपने घरों में गुंजिया, मठरी, सेल, नमक पारे, दही बड़़ा आदि पकवान बनाए। हलवाई की दुकान पर भी गुजिया, मठरी, सेल आदि सामान सजाकर रखा गया। लोगों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज 97 जगहों पर निकलेगा रंग जुलूस
जिले में दुल्हैंडी पर 97 रंग जुलूृस निकाले जाएंगे। इसके लिए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में सेक्टर व्यवस्था को लागू कर दिया है। साथ ही पुलिस और पीएसी फोर्स को भी तैनात किया गया है।

पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण का अभ्यास
होली को लेकर पुलिस लाइन के मैदान में बृहस्पतिवार को दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया गया। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी और एएसपी देहात राम अर्ज के नेतृत्व में मॉक डि्रल आयोजित की गई। जिसमें पुलिस वालों ने ही दंगाई होने का अभिनय किया। वहीं पुलिस ने भी दंगा करने वालों पर काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इस अभ्यास में आखिरकार पुलिस ने दंगाइयों को दौड़ाते हुए पकड़ लिया।

बिजनौर में होलिका का पूजन करते श्रद्घालु। संवाद

बिजनौर में होलिका का पूजन करते श्रद्घालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed