फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Holika Dahan will be held at 1895 places, police busy maintaining peace

Bijnor News: 1895 स्थानों पर होगा होलिका दहन, शांति बनाए रखने को जुटी पुलिस

Wed, 25 Feb 2026 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be held at 1895 places, police busy maintaining peace
बिजनौर/धामपुर। जिले में 1895 जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। होली पर शांति बरकरार बनाए रखने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। इसी क्रम में शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही होली पर हुए पुराने विवादों की कुंडली खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

धामपुर कोतवाल मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि धामपुर की होली उत्तरी भारत में बरसाना, ब्रज और वृंदावन के बाद खेली जाने वाली प्रसिद्ध होली में शुमार है। यहां पर रंग की एकादशी से रंग शुरू होता है। जो धुलेंडी तक चलता है। इस बार 27 फरवरी से रंग की एकादशी के दिन से होली का हुड़दंग शुरू होने जा रहा है। होली का त्योहार शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड-मोहल्ले में गणमान्य लोगों के साथ मीटिंग की जा रही है। उनसे शांति बनाने के लिए सहयोग मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में हलके के दरोगा मीटिंग कर लोगों को त्योहार का महत्व और शांति सद्भाव के साथ त्योहार मनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।बता रहे हैं कि त्योहार पर सभी लोग भाईचारे के रूप में पर्व मनाएं। किसी प्रकार का मतभेद है तो खत्म कर लें। जिन स्थानों पर होलिका दहन होता है वहां पर किसी प्रकार का आज तक कोई दंगा फसाद नहीं हुआ है। सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाते हैं और आपस में मिल बैठकर आनंद उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed