फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Holiars took out a procession with great pomp

होलियारों ने धूमधाम से निकाला जुलूस

Fri, 06 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Holiars took out a procession with great pomp
हल्दौर में एकादशी के जुलूस में रंग उड़ाते हुलियारे। - फोटो : BIJNOR
होलियारों ने धूमधाम से निकाला जुलूस
विज्ञापन

बिजनौर, हल्दौर। श्रीराधे कृष्णा सामाजिक विकास सोसायटी द्वारा रंग एकादशी का जुलूस धूमधाम से निकाला गया।
धूलिया महादेव के पास एसडीएम बृजेश कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने जुलूस का शुभारंभ किया। एसडीएम ने होली मिलकर मनाने का आह्वान किया। रंग में भंग डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने होलियारों के साथ होली खेली। जामा मस्जिद व शहीद स्मारक के समीप स्थित मिट्टी की हांडी में भरे रंग गुलाल को हवा में उड़ाया गया। जुलूस मोहल्ला टाटमोहरा, हरबंस बाजार, मोहल्ला भूड़, होली चौक आदि मुख्य मार्गों से होता हुआ धूलिया महादेव के पास संपन्न हुआ। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष निर्देश चौहान, केके चंद्रा, गौरव चौहान गोल्डी, मनोहर कश्यप, पुनीत शर्मा, संदीप शर्मा, पालिका अध्यक्ष अमर सिंह उर्फ पम्मी आदि मौजूद रहे। जुलूस में थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed