फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Holi I Re Kanhai, Holi I Re ...

होली आई रे कन्हाई, होली आई रे...

Thu, 12 Mar 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Holi I Re Kanhai, Holi I Re ...
नगर पंचायत जलालाबाद क्षेत्र में होली खेलते युवा। - फोटो : NAZIBABAD
होली आई रे कन्हाई, होली आई रे...
विज्ञापन

नजीबाबाद। होली का त्योहार उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं।
नगर में प्रात: से ही होली का जश्न शुरू हो गया था। बाइकों पर युवकों की टोलियां रंगों से सराबोर होकर निकलीं। जगह-जगह डीजे पर होली के गीतों पर युवा नृत्य करते नजर आए। होली आई रे कन्हाई..., रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे.., होली रे होली, आई मस्तों की टोली.. गीत सबसे ज्यादा पसंद रहे। उधर, नगर के मोहल्ला मकबरा, लालूवाला धनौरा, मंडावली क्षेत्र के मोहनपुर, नंगला पिथौरा औरंगपुर भिक्कू सहित कुछ गांव में होली पर्व पर कहासुनी और मारपीट के मामले थाने तक पहुंचे।
एसपी संजीव त्यागी ने गांव कमालपुर खाईखेड़ी में किसान नेता बाबूराम तोमर के आवास पर क्षेत्रीय लोगों के होली मिलन कार्यक्रम में होली की शुभकामनाएं दीं। पीआरओ अमन सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा, जलालाबाद प्रभारी पवन कुमार ने क्षेत्रीय किसानों को होली की बधाई दी। अनेक हिंदू भाइयों ने अपने मुस्लिम मित्रों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने क्षेत्र में भ्रमण कर हुलियारों के अनावश्यक हुड़दंग और शरारती तत्वों पर पैनी निगाह रखी। नांगलसोती, मंडावली, भागूवाला में भी त्योहार शांतिपूर्ण मनाया गया।

नजीबाबाद में होली पर एक-दूसरे को गुलाल लगातीं महिलाएं।

नजीबाबाद में होली पर एक-दूसरे को गुलाल लगातीं महिलाएं।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में मुक्तेश्वर महादेव में होली खेलतीं महिलाएं।

नजीबाबाद में मुक्तेश्वर महादेव में होली खेलतीं महिलाएं।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में होली के रंगों में रंगी महिलाएं।

नजीबाबाद में होली के रंगों में रंगी महिलाएं।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में होली खेलते युवक-युवतियां।

नजीबाबाद में होली खेलते युवक-युवतियां।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed